उज्जैन ग्रामीण: उज्जैन जिले के गांव में 500 साल पुराना अनोखा पेड़! मौसम आते ही लगते हैं चने जैसे फल
उज्जैन जिले के ग्राम भाटपचलाना में एक ऐसा अनोखा पेड़ मौजूद है, जिसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंच रहे हैं। करीब 500 से 600 साल पुराने इस विशालकाय पेड़ को लेकर लोगों में भारी कौतूहल और आस्था देखने को मिल रही है। दरअसल, ग्राम भाटपचलाना में थाने के सामने स्थित यह अनोखा पेड़ स्थानीय लोगों के बीच 'चने का पेड़' नाम से प्रसिद्ध है। बरगद की तरह विशाल तने और दूर-