हरलाखी: दिघियाटोल SSB के जवानों ने इंडो नेपाल बॉर्डर पर 21 किलो गांजा किया जब्त, मौके से धंधेबाज हुआ फरार
इंडो नेपाल बॉर्डर पर तैनात 48वीं बटालियन दिघियाटोल SSB बीओपी के जवानों ने इंडो नेपाल बॉर्डर से 50 मीटर अंदर भारतीय क्षेत्र में कार्रवाई कर 21 किलो गांजा जब्त किया। जबकि मौके से धंधेबाज फरार हो गया। जब्त गांजा को अग्रिम कार्रवाई हेतु SSB जवानों ने हरलाखी थाना पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने धंधेबाज के ऊपर केस दर्ज किया।