हरलाखी: हरलाखी थाना क्षेत्र के एक गांव से 14 वर्षीय नाबालिग लड़की का हुआ अपहरण, केस दर्ज
हरलाखी थाना क्षेत्र के एक गांव से शादी करने की नीयत से 14 वर्षीय नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया गया। इस संबंध में लड़की की माँ ने हरलाखी थाने में केस दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार सहनी ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जाँच शुरु कर दी है। जल्द ही लड़की को बरामद कर लिया जायेगा।