हरलाखी: पिपरौन गांव निवासी व्यक्ति ने ससुराल वालों पर पत्नी व बच्चे का अपहरण करने का लगाया आरोप
पिपरौन गांव निवासी बुद्धेश्वर महतो ने अपने ससुराल वालों पर पत्नी व दो वर्ष के बच्चे का अपहरण का आरोप लगाकर हरलाखी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। कांड में मधवापुर थाना क्षेत्र के अकदा पछवारी टोल निवासी दिलतोरी देवी, अन्नु देवी, जयकुमार महतो व रामदेव महतो सहित अन्य को नामजद किया गया है। पुलिस जाँच में जुट गई है।