हरलाखी: धपहर टोल हिसार गांव में एक हार्डवेयर की दुकान की ताला तोड़कर तीन टन लोहे की छड़ की हुई चोरी, चोरी की वारदात CCTV में कैद।
खिरहर थाना क्षेत्र के धपहर टोल हिसार गांव के एक हार्डवेयर की दुकान में ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने करीब तीन टन लोहे के छड़ की की चोरी कर ली। चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसकी पुलिस जांच कर रही है। घटना शुक्रवार रात की है। चोरी की इस घटना से आस पास के हार्डवेयर के दुकानदारों में हड़कंप मच गया है।