हरलाखी: बेता परसा गांव के निकट पिपरौन SSB ने एक स्कार्पियों पर लदे 147.750 किलोग्राम गांजा किया गया जब्त। धंधेबाज हुआ फरार
हरलाखी प्रखंड के बेता परसा गांव के निकट इंडो नेपाल बॉर्डर पर तैनात 48 वी बटालियन पिपरौन SSB कैम्प के जवानों ने एक स्कार्पियों पर लदे 147.किलोग्राम गांजा जब्त की, जबकि मौके से धंधेबाज फरार हो गया। एसएसबी के कमांडेंट गोविंद सिंह भंडारी ने बताया कि यह करवाई कैम्प इंचार्ज सुनील दत के नेतृत्व में की गयी। जब्त गाड़ी व गांजा को हरलाखी पुलिस को सौप दिया गया है।