हरलाखी: कल्याणेश्वर स्थान कलना मे महावीरी झंडा मेला में विराट कुश्ती दंगल का किया गया आयोजन
हरलाखी प्रखंड के ऐतिहासिक कल्याणेश्वर स्थान महादेव मंदिर कलना में आयोजित पांच दिवसीय महावीरी झंडा मेला में शुक्रवार को विराट कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। जिसमें कई राज्यों के नामी गिरामी पहलवानों ने भाग लिया। इस कुश्ती दंगल के प्रथम द्वितीय व तीसरे स्थान प्राप्त करने वाले पहलवानो को मेला समिति के द्वारा पुरस्कार भी दिया गया। कुश्ती दंगल देखने भारी भीड़ थी।