चूरू: मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्वेता कोचर ने अग्रसेन नगर स्थित स्कूल में आर्ट्स एंड साइंस एग्जीबिशन का शुभारंभ किया
Churu, Churu | Mar 2, 2025 अग्रसेन नगर स्थित निजी विद्यालय में रविवार को आर्ट्स एंड साइंस एग्जीबिशन ब्रेनवेव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्वेता कोचर थी। विशिष्ट अतिथि एसीईओ दुर्गा देवी ढ़ाका थी। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था निदेशक रविकांत शर्मा व प्राचार्य अनामिका शर्मा ने की।