चूरू: सांड के हमले में साहवा के 75 वर्षीय व्यक्ति की चूरू अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने करवाया पोस्टमार्टम
Churu, Churu | Mar 1, 2025 चूरू जिले के साहवा में एक 75 वर्षीय बुजुर्ग की सांड के हमले में घायल होने से मौत हो गई। शनिवार को साहवा पुलिस ने चूरू के राजकीय भरतिया जिला अस्पताल की मोर्चरी में मृतक का पोस्टमार्टम करवाया और शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। साहवा थानाधिकारी रामप्रताप ने शाम को बताया कि साहवा के वार्ड 3 निवासी मृतक के पुत्र रामस्वरूप ने इस सम्बंध में रिपोर्ट दी।