चूरू: गांव खारिया और रामपुरा के बीच पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में बाइक सवार की मौत
Churu, Churu | Mar 2, 2025 चूरू के सरदारशहर रोड पर गांव खारिया और रामपुरा के बीच पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी, सड़क हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने मृतक के शव को राजकीय भरतिया जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया, जहां रविवार को उसका पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।