चूरू: रतननगर थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय छात्रा का अपहरण कर गैंगरेप, 4 लोगों के खिलाफ महिला थाने में मुकदमा दर्ज
Churu, Churu | Mar 2, 2025 चूरू के रतननगर थाना क्षेत्र की एक 14 वर्षीय आठवीं कक्षा की छात्रा का अपहरण कर गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के दादा की रिपोर्ट पर महिला थाने में चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता का राजकीय भरतिया अस्पताल में मेडिकल करवाया। परिजनों को पीड़िता खेत में बने झोपड़ी में बेसुध हालत में मिली थी।