चूरू: एनएच 52 रामसरा स्थित दुबई टीले के पास से पुलिस व प्रशासन ने अतिक्रमण हटवाया, एक्सीडेंट जोन को देखते हुए की गई कार्रवाई
Churu, Churu | Mar 1, 2025 चूरू के एनएच 52 रामसरा स्थित दुबई टीले के पास से शनिवार को पुलिस और प्रशासन ने NHAI अधिकारियों के साथ मिलकर अतिक्रमण हटाया। यहां एक्सीडेंट जॉन को देखते हुए एसडीएम बिजेंद्र सिंह के निर्देश पर यह कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान डीएसपी सुनील झाझरिया, तहसीलदार अशोक कुमार, सदर थानाधिकारी बलवंत सिंह और NHAI के अधिकारी मौजूद रहे।