कैरो: गुड़ी पंचायत के देवी मंडप तालाब में पैर फिसलने से युवक की डूबकर मौत, पुलिस ने शव बरामद किया
कैरो थाना क्षेत्र के गुड़ी पंचायत में सोमवार दोपहर करीब 2 बजे मामला प्रकाश में आया कि कैरो नगड़ा निवासी 29 वर्षीय दीपक उरांव, पिता सुरेश उरांव, की मौत तालाब में डूबने से हो गई। जानकारी के अनुसार दीपक उरांव खेत में काम समाप्त करने के बाद गांव के देवी मंडप तालाब में हाथ-पैर धोने गया था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया।