कैरो: झारखंड स्थापना दिवस पर उतका में जेएसएलपीएस का शिविर, महिला समूहों को दिलाई स्वच्छता शपथ
कैरो प्रखंड के उतका गांव स्थित चंदा बगीचा में शुक्रवार दोपहर 2 बजे झारखंड स्थापना दिवस रजत जयंती के अवसर पर जेएसएलपीएस की ओर से एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उपस्थित महिला समूह की सदस्यों को अपने कर्तव्यों और दायित्वों के प्रति जागरूक रहने, समाज से रूढ़िवादी सोच को दूर करने तथा स्वच्छता से संबंधित शपथ दिलाई गई।