कैरो: कैरो प्रखंड के चरीमा ग्राम में दो दिवसीय बाल दिवस समारोह की रंगारंग शुरुआत, बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा पर ज़ोर
कैरो प्रखंड के चरीमा ग्राम स्थित एच.एस. इंपिरियल में आगामी बाल दिवस को लेकर गुरुवार दोपहर 2 बजे से दो दिवसीय विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन की तैयारियों को लेकर पूरे परिसर में उत्साह का माहौल है। बच्चों के लिए खास तौर पर तैयार किए गए कार्यक्रमों का उद्देश्य उनकी रचनात्मकता, प्रतिभा और आत्मविश्वास को बढ़ावा देना है।