सुल्तानगंज: श्रावणी मेला के 20वें दिन कांवरियों का सैलाब जारी, उत्तरवाहिनी गंगा में डुबकी लगा देवघर रवाना हो रहे शिवभक्त
सुल्तानगंज। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला के 20वें दिन मंगलवार की देर रात भी सुल्तानगंज के अजगैबीनाथ धाम में कांवरिया श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी रहा। देश के विभिन्न हिस्सों से हजारों की संख्या में शिवभक्त सुल्तानगंज पहुंच रहे हैं। गंगा घाटों पर देर रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। अजगैबीनाथ धाम पहुंचने के बाद कांवरिया श्रद्धालु उत्