डुमरा: स्वीप कोषांग के तत्वाधान में जिले में मतदाताओं को जागरूक करने को लेकर चला अभियान
स्वीप कोषांग के तत्वाधान में जिले में मतदाताओं को जागरूक करने की दिशा , में सघन गतिविधि के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस क्रम में सभी प्रखंडों में विभिन्न मतदान केंद्रों पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों तथा अन्य पदाधिकारियों के नेतृत्व में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया ।