डुमरा: जिले के एक गांव में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म मामले के आरोपी को 2 घंटे के अंदर पुलिस ने किया गिरफ्तार, DSP ने दी जानकारी
सीतामढ़ी जिले के गांव में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म मामले के आरोपी को पुलिस ने घटना के 2 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। सदर डीएसपी राम कृष्ण ने कार्यालय कक्ष में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी है। पकड़े गए आरोपों का नाम पंडित उर्फ रितु कुमार है। आरोपी ने बहला फुसलाकर बच्ची को सुनसान जगह ले जाकर बच्ची के साथ रेप किया था।