डुमरा: मेहसौल में बस यात्री से की गई लूट मामले में 3 अपराधी गिरफ्तार, डीएसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी
सीतामढ़ी शहर के मेहसौल में बस यात्री से लूटपाट करने वाले तीन अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सदर डीएसपी रामकृष्ण ने अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि पकड़े गए अपराधियों का नाम मोहम्मद शान, मोहम्मद अरमान तथा मोहम्मद तौसीफ है। गिरफ्तार तीनों अपराधियों से पूछताछ जारी है।