राजीव गांधी खेल स्टेडियम बापौली में ग्रामीण खेल क्लब की ओर से दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ समाजसेवी विनोद रावल एवं एडवोकेट रतन सिंह रावल ने फीता काटकर किया। प्रतियोगिता में क्षेत्र के युवाओं और खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर समाजसेवी विनोद रावल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। खेलों से युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। उन्होंने कहा कि युवाओं को पढ़ाई के साथ-साथ खेल गतिविधियों में भी बढ़-चढक़र हिस्सा लेना चाहिए। इस दौरान एडवोकेट रतन सिंह रावल ने कहा कि ग्रामीण स्तर पर प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। जरूरत है कि इन खिलाडय़िों को बेहतर मंच और उचित अवसर उपलब्ध करवाए जाएं। उन्होंने ग्रामीण खेल क्लब द्वारा प्रतियोगिता आयोजित किए जाने की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से गांवों की खेल प्रतिभाएं सामने आती हैं और उन्हें आगे बढऩे का अवसर मिलता है। दौड़ प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाडय़िों ने पूरी मेहनत और जोश के साथ दौड़ लगाई। आयोजन स्थल पर मौजूद लोगों ने खिलाडय़िों का उत्साहवर्धन किया।
परिणाम
पुरुष ओपन 1600 मीटर दौड़ में आर्यन पलहेड़ी पानीपत प्रथम, विशाल रोहतक दूसरे स्थान, तीसरा स्थान सागर रोहतक रहा । पुरुष ओपन रिले दौड़ 4&400 मीटर प्रथम स्थान छाजपुर पानीपत, दूसरा स्थान सिवाहा, पानीपत, तीसरा स्थान शामली (यूपी) की टीम रही। वही लड़कियों की अंडऱ 12 वर्ष प्रथम स्थान प्रीत रावल बापौली, दूसरा स्थान रितिका सोनीपत, तीसरा स्थान मनीषा सोनीपत, चौथा स्थान बुलबुल पानीपत ने हासिल किया। वही 16 साल से कम उम्र के लडक़ो की दौड़ में प्रथम स्थान मनीष बागपत, दूसरा स्थान रक्षित चैनपुर, तीसरा स्थान मिलन महिपालपुर, चौथा स्थान तुषार खेवड़ा सोनीपत रहा। इस अवसर पर ब्लॉक समिति उप चेयरमैन प्रतिनिधि नीरज रावल, ब्लॉक समिति सदस्य सतीस रावल, समाजसेवी राजू रावल, प्रवीण रावल, मांगेराम बट्टार, विशंभर रावल, संदीप रावल, सोनू रावल, आर्य कुलबीर, प्रदीप सहित अनेक ग्रामीण एवं खेल प्रेमी मौजूद रहे।