जांजगीर: पत्थर मारकर युवक को किया घायल, पुलिस में दर्ज की गई रिपोर्ट
केरा रोड मिशन कंपाउंड निवासी एक युवक पर पत्थर से हमला कर घायल करने का मामला सामने आया है। जांजगीर थाने से बुधवार की दोपहर 3 बजे मिली जानकारी अनुसार घटना 4 नवंबर की है, जब वह अंग्रेजी शराब दुकान के पास नगर पालिका द्वारा बनाए गए गार्डन में बैठकर मोबाइल से गेम खेल रहा था। उसी दौरान अर्जुन राठौर का छोटा बेटा वहां पहुंचा और विवाद करने लगा।