जिला कलेक्टर डॉ.अंजली राजोरिया ने धरियावद उपखंड कार्यालय में मिटिंग आयोजित कर बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) की समीक्षा की। बैठक के दौरान उन्होंने मतदाता सूची से जुड़े कार्यों की प्रगति की जानकारी ली तथा बीएलओ को समयबद्ध एवं गुणवत्ता पूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर तहसीलदार संदीप कुमार जैन,नायब तहसीलदार रजनीश व्यास सहित थे।