फरेंदा: भगवत नगर परसिया में शिक्षा चौपाल का आयोजन
शनिवार को 2 बजे कंपोजिट विद्यालय भगवत नगर परसिया में न्याय पंचायत स्तरीय शिक्षा चौपाल आयोजित हुआ ।इस अवसर पर एआरपी कुशवेंद्र कुशवाहा ने परिषदीय विद्यालयों में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार की विभिन्न योजनाओं और सुविधाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। शिक्षक संकुल अरविन्द कुमार गौड़ ने जन सहभागिता के माध्यम से निपुण प्रदेश बनाने पर बल दिया।