Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
किसान
कांग्रेस
चोरी
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
image
image

पेसा एक्ट के तहत ग्रामसभा में मादक पदार्थो के सेवन पर प्रतिबंध का प्रस्ताव पारित ककरधा में आयोजित ग्राम सभा में हुआ निर्णय, उल्लंघन पर होगा जुर्माना ------ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद के मार्गदर्शन में जनपद पंचायत कराहल अंतर्गत सभी 52 ग्राम पंचायतों की पेसा ग्राम सभाओं में शराब, गुटखा, तंबाखू आदि नशीले पदार्थों के दुर्व्यसनों को छोडने के लिए जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है। पेसा ग्राम सभाओं के माध्यम से गांव में शराब और गुटका आदि तम्बाकू युक्त सामग्री के सेवन पर प्रतिबंध लगाने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद पंचायत कराहल की ग्राम पंचायत कलमी ककरधा की ग्राम सभा में पेसा कानून (पंचायत उपबंध - अनुसूचित क्षेत्रों में विस्तार अधिनियम) के तहत मिली शक्तियों का उपयोग करते हुए ग्रामीणों के स्वास्थ्य, सुरक्षा ,शिक्षा में ड्राप आउट बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए विशेष रूप से कार्य करने और उनके उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए सर्वसम्मति से गाँव की सीमा के भीतर शराब (देशी व विदेशी) और गुटखा के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव पारित किया है। ग्राम सभा की विशेष बैठक में हुआ निर्णय ग्राम सभा अध्यक्ष श्री कैलाश आदिवासी की अध्यक्षता में आयोजित इस विशेष ग्राम सभा में जिले से पेसा जिला समन्वयक (डीसी) श्री रामगोपाल उमरैया ब्लाक समन्वयक श्री मुकेश सेमरिया एवं स्कूल - शिक्षक, शिक्षिका,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, आशा ए.एन.एम एवं समूह की दीदी और गाँव की महिलाओं एवं बुजुर्गों, युवाओं और विशेषकर महिलाओं ने भारी संख्या में भाग लिया। बैठक में इस बात पर गहरी चिंता व्यक्त की गई कि शराब और गुटखे के सेवन से जहां लोगों के स्वास्थ्य पर विपरित प्रभाव पड रहा है, वही आर्थिक नुकसान भी हो रहा है। पेसा कानून के तहत मिली शक्तियों का प्रयोग बैठक को संबोधित करते हुए वक्ता श्री कैलाश आदिवासी ग्राम सभा अध्यक्ष ने कहा, पेसा एक्ट हमारे आदिवासी और ग्रामीण समाज को अपनी संस्कृति, जल, जंगल, जमीन और स्वास्थ्य की रक्षा के लिए स्वायत्तता देता है। इस कानून के तहत ग्राम सभा को यह अधिकार है कि वह अपने क्षेत्र में किसी भी प्रकार के मादक पदार्थों की बिक्री और सेवन को नियंत्रित या प्रतिबंधित कर सके। नियम उल्लंघन पर लगेगा जुर्माना और होगी कानूनी कार्रवाई ग्राम सभा द्वारा पारित प्रस्ताव के अनुसार गाँव के किसी भी घर में महिला अथवा पुरुष यदि शराब या गुटखा का सेवन करते हुए पाया जाता है तो 1 हजार से 5 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। बाहर से शराब पीकर आने वाले लोगों को पुलिस के हवाले किया जाएगा। निगरानी के लिए बनी नशामुक्ति समिति इस निर्णय को कड़ाई से लागू करने के लिए ग्राम सभा ने गाँव के युवाओं और महिलाओं की एक विशेष नशामुक्ति निगरानी समिति का गठन किया है। यह समिति गाँव में गश्त करेगी और अवैध रूप से नशा शराब बेचने वालों की सूचना सीधे ग्राम पंचायत और स्थानीय पुलिस प्रशासन को देगी। - CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh

MORE NEWS

प्रतिबंध के बावजूद मछली का विक्रय करने पर कार्यवाही
30 किलो मछली जप्त
-----
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा द्वारा मछलियों के प्रजनन काल को दृष्टिगत रखते हुए मत्स्याखेट एवं मछली की बिक्री पर आगामी 15 अगस्त तक रोक लगाई गई है, प्रतिबंध के बावजूद मछली का विक्रय किये जाने पर मत्स्य विभाग ने कार्यवाही करते हुए 30 किलो मछली जप्त कर 3 हजार 500 रूपये की राशि चालान के माध्यम से विभागीय मद में जमा कराई गई है।

सहायक संचालक मत्स्योद्योग ने बताया कि मछलियो में प्रजनन काल को दृष्टिगत रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा मछली के विक्रय पर आगामी 15 अगस्त तक रोक लगाई गई है। इस अधिसूचना के परिपालन में विभागीय टीम द्वारा किये जा रहे निरीक्षण के दौरान 30 किलो मछली नहर के पास एवं मछली बाजार श्योपुर से लावारिस जप्त की गई। इस टीम में मत्स्य निरीक्षक श्री कमल प्रताप, श्रीमती वंदना गोयल सहित अन्य स्टॉफ श्री रामलखन नरवरिया एवं अवधेश सिंह शाक्य शामिल थे।
-
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh

प्रतिबंध के बावजूद मछली का विक्रय करने पर कार्यवाही 30 किलो मछली जप्त ----- कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा द्वारा मछलियों के प्रजनन काल को दृष्टिगत रखते हुए मत्स्याखेट एवं मछली की बिक्री पर आगामी 15 अगस्त तक रोक लगाई गई है, प्रतिबंध के बावजूद मछली का विक्रय किये जाने पर मत्स्य विभाग ने कार्यवाही करते हुए 30 किलो मछली जप्त कर 3 हजार 500 रूपये की राशि चालान के माध्यम से विभागीय मद में जमा कराई गई है। सहायक संचालक मत्स्योद्योग ने बताया कि मछलियो में प्रजनन काल को दृष्टिगत रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा मछली के विक्रय पर आगामी 15 अगस्त तक रोक लगाई गई है। इस अधिसूचना के परिपालन में विभागीय टीम द्वारा किये जा रहे निरीक्षण के दौरान 30 किलो मछली नहर के पास एवं मछली बाजार श्योपुर से लावारिस जप्त की गई। इस टीम में मत्स्य निरीक्षक श्री कमल प्रताप, श्रीमती वंदना गोयल सहित अन्य स्टॉफ श्री रामलखन नरवरिया एवं अवधेश सिंह शाक्य शामिल थे। - CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh

Sheopur, Madhya Pradesh | Jul 9, 2026

जनगणना पुस्तिका के संबंध में प्रशिक्षण आयोजित
 -----
कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन तथा सीईओ जिला पंचायत एवं जिला जनगणना अधिकारी श्रीमती सौम्या आनंद के निर्देशन में जनगणना निदेशालय भोपाल के अधिकारियों द्वारा जिला जनगणना पुस्तिका (District Census Handbook) के लिए डाटा संकलन हेतु प्रशिक्षण प्रदान किया गया। 

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) श्योपुर में आयोजित प्रशिक्षण के दौरान जनगणना-2027 के प्रथम चरण उपरांत भोपाल से आए मास्टर ट्रेनर द्वारा श्योपुर ग्रामीण  चार्ज अंतर्गत जिला जनगणना पुस्तिका (डीसीएचबी) के संबंध में कर्मचारियों को सफलतापूर्वक प्रशिक्षण दिया गया।
-
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
#JansamparkMP 
#sheopur

जनगणना पुस्तिका के संबंध में प्रशिक्षण आयोजित ----- कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन तथा सीईओ जिला पंचायत एवं जिला जनगणना अधिकारी श्रीमती सौम्या आनंद के निर्देशन में जनगणना निदेशालय भोपाल के अधिकारियों द्वारा जिला जनगणना पुस्तिका (District Census Handbook) के लिए डाटा संकलन हेतु प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) श्योपुर में आयोजित प्रशिक्षण के दौरान जनगणना-2027 के प्रथम चरण उपरांत भोपाल से आए मास्टर ट्रेनर द्वारा श्योपुर ग्रामीण चार्ज अंतर्गत जिला जनगणना पुस्तिका (डीसीएचबी) के संबंध में कर्मचारियों को सफलतापूर्वक प्रशिक्षण दिया गया। - CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sheopur

Sheopur, Madhya Pradesh | Jul 8, 2026

सीईओ जिला पंचायत ने किया क्षीर धारा ग्रामों का भ्रमण
------
सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद द्वारा आज क्षीर धारा ग्राम मलपुरा एवं नागदा का भ्रमण कर गतिविधियों का जायजा लिया गया। इस अवसर पर उप संचालक पशुपालन डॉ सुभाषबाबू दौहरे, उद्यानिकी सहायक श्री एसएस प्रजापति, डीपीएम एनआरएलएम श्री सोहनकृष्ण मुदगल आदि उपस्थित रहें। 

सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद द्वारा इस दौरान पशुपालको को क्षीर धारा ग्राम योजना के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य को दुग्ध उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाना और पशुपालकों की आय को दोगुना करना है। इसके तहत श्योपुर जिले में 34 गांव लक्षित किये गये है। इन ग्रामों में डेयरी क्षेत्र के सभी घटको का एकीकृत विकास सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि योजना के तहत लक्षित ग्रामों में नस्ल सुधार, दुग्ध उत्पादन में वृद्धि करना, हरे चारे की उपलब्धता तथा पशुपालको की आय में वृद्धि के साथ ही सतत् रूप से पशुपालन विभाग द्वारा किये जायेंगे। ग्राम नागदा में डेयरी प्लस योजना के हितग्राहियों से चर्चा कर दुग्ध उत्पादन के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। इसके साथ ही उन्होंने नागदा गौशाला का निरीक्षण भी किया तथा गौशाला संचालको को हरे चारे के उत्पादन के लिए प्रेरित किया गया। 

सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद द्वारा इसके अलावा ग्रामीणों से चर्चा कर शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं में मिल रहे लाभ के बारे में जानकारी ली गई। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण बालिकाओं को नियमित रूप से विद्यालय जाने के लिए और पढाई जारी रखने हेतु प्रेरित किया गया। 
 
क्षीर धारा योजना के लिए 34 ग्राम लक्षित

प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को दुगना करने के महत्वाकांक्षी उद्देश्य से प्रदेश के चयनित ग्रामों में नस्ल सुधार पशु पोषण एवं स्वास्थ्य के आधार पर विकसित करने के लिए ‘‘क्षीर धारा ग्राम योजना’’ प्रारंभ की गयी है। उक्त योजना तीन वर्षों में चरणबद्ध तरीके से क्रियान्वित होगी। जिले में 34 गांव क्षीर धारा ग्राम के लिए लक्षित किये गये है, इन ग्रामों को क्षीर धारा ग्राम के रूप में विकसित किया जायेगा तथा सभी मानक पूरे होने के बाद तीन साल की अवधि उपरांत इन्हें क्षीर धारा ग्राम घोषित किया जायेगा। 

योजना के तहत श्योपुर विकासखण्ड में 14, विजयपुर में 12 तथा कराहल में 08 ग्राम लक्षित किये गये है, लक्षित ग्रामों में विकासखण्ड श्योपुर के गोपालपुरा, सोईकलां, श्रीपुरा, हथवारी, नागदा, मलपुरा, माधोराजपुरा, लाडपुरा, सरोदा, ढीमचौतरा, ढोटी, किलोरच, बिलोनी एवं खोजीपुरा, कराहल विकासखण्ड में कर्राई, गोरस, हसनपुर, जाखदा, पहेला, झिरन्या, कलमी एवं कैलोर, विजयपुर विकासखण्ड में चकचांदखा, हारकुई, छावर, माता का पुरा घूघस, उपचा, जोमा का पुरा, मढा, फरारा, हरि सिंह का पुरा, सेवला, खैरोदा खुर्द एवं कोतवाल की झोपडी शामिल है। 
-
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
Department of Animal Husbandry, Madhya Pradesh 
#JansamparkMP 
#sheopur

सीईओ जिला पंचायत ने किया क्षीर धारा ग्रामों का भ्रमण ------ सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद द्वारा आज क्षीर धारा ग्राम मलपुरा एवं नागदा का भ्रमण कर गतिविधियों का जायजा लिया गया। इस अवसर पर उप संचालक पशुपालन डॉ सुभाषबाबू दौहरे, उद्यानिकी सहायक श्री एसएस प्रजापति, डीपीएम एनआरएलएम श्री सोहनकृष्ण मुदगल आदि उपस्थित रहें। सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद द्वारा इस दौरान पशुपालको को क्षीर धारा ग्राम योजना के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य को दुग्ध उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाना और पशुपालकों की आय को दोगुना करना है। इसके तहत श्योपुर जिले में 34 गांव लक्षित किये गये है। इन ग्रामों में डेयरी क्षेत्र के सभी घटको का एकीकृत विकास सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि योजना के तहत लक्षित ग्रामों में नस्ल सुधार, दुग्ध उत्पादन में वृद्धि करना, हरे चारे की उपलब्धता तथा पशुपालको की आय में वृद्धि के साथ ही सतत् रूप से पशुपालन विभाग द्वारा किये जायेंगे। ग्राम नागदा में डेयरी प्लस योजना के हितग्राहियों से चर्चा कर दुग्ध उत्पादन के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। इसके साथ ही उन्होंने नागदा गौशाला का निरीक्षण भी किया तथा गौशाला संचालको को हरे चारे के उत्पादन के लिए प्रेरित किया गया। सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद द्वारा इसके अलावा ग्रामीणों से चर्चा कर शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं में मिल रहे लाभ के बारे में जानकारी ली गई। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण बालिकाओं को नियमित रूप से विद्यालय जाने के लिए और पढाई जारी रखने हेतु प्रेरित किया गया। क्षीर धारा योजना के लिए 34 ग्राम लक्षित प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को दुगना करने के महत्वाकांक्षी उद्देश्य से प्रदेश के चयनित ग्रामों में नस्ल सुधार पशु पोषण एवं स्वास्थ्य के आधार पर विकसित करने के लिए ‘‘क्षीर धारा ग्राम योजना’’ प्रारंभ की गयी है। उक्त योजना तीन वर्षों में चरणबद्ध तरीके से क्रियान्वित होगी। जिले में 34 गांव क्षीर धारा ग्राम के लिए लक्षित किये गये है, इन ग्रामों को क्षीर धारा ग्राम के रूप में विकसित किया जायेगा तथा सभी मानक पूरे होने के बाद तीन साल की अवधि उपरांत इन्हें क्षीर धारा ग्राम घोषित किया जायेगा। योजना के तहत श्योपुर विकासखण्ड में 14, विजयपुर में 12 तथा कराहल में 08 ग्राम लक्षित किये गये है, लक्षित ग्रामों में विकासखण्ड श्योपुर के गोपालपुरा, सोईकलां, श्रीपुरा, हथवारी, नागदा, मलपुरा, माधोराजपुरा, लाडपुरा, सरोदा, ढीमचौतरा, ढोटी, किलोरच, बिलोनी एवं खोजीपुरा, कराहल विकासखण्ड में कर्राई, गोरस, हसनपुर, जाखदा, पहेला, झिरन्या, कलमी एवं कैलोर, विजयपुर विकासखण्ड में चकचांदखा, हारकुई, छावर, माता का पुरा घूघस, उपचा, जोमा का पुरा, मढा, फरारा, हरि सिंह का पुरा, सेवला, खैरोदा खुर्द एवं कोतवाल की झोपडी शामिल है। - CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Department of Animal Husbandry, Madhya Pradesh #JansamparkMP #sheopur

Sheopur, Madhya Pradesh | Jul 8, 2026

नालो की सफाई का कार्य जारी
 -----
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा द्वारा बाढ आपदा प्रबंधन की बैठक में दिये गये निर्देशो के अनुरूप नालो की साफ-सफाई का कार्य जारी है। 

हेल्थ आफिसर नगरपालिका श्री सत्यभानू जाटव ने बताया कि नगरपालिका श्योपुर अंतर्गत वर्षा के पूर्व से ही सभी मुख्य नालों की साफ-सफाई कराई जा रही है, जिससे जल भराव की स्थिति में सुधार भी आया है। तेज बारिश के दौरान सडक पर जमा होने वाला पानी इन नालों के माध्यम से निकासी भी कर रहा है तथा कही पर भी जलभराव की स्थाई समस्या नही बनी है।

 उन्होने जानकारी दी कि गत दिवस भी पाली एवं शिवपुरी रोड पर एनएच हाईवे के नालों की साफ-सफाई का कार्य कराया गया, जिससे जल निकासी तेजी के साथ हो सकें। 
-
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
#JansamparkMP
#sheopur

नालो की सफाई का कार्य जारी ----- कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा द्वारा बाढ आपदा प्रबंधन की बैठक में दिये गये निर्देशो के अनुरूप नालो की साफ-सफाई का कार्य जारी है। हेल्थ आफिसर नगरपालिका श्री सत्यभानू जाटव ने बताया कि नगरपालिका श्योपुर अंतर्गत वर्षा के पूर्व से ही सभी मुख्य नालों की साफ-सफाई कराई जा रही है, जिससे जल भराव की स्थिति में सुधार भी आया है। तेज बारिश के दौरान सडक पर जमा होने वाला पानी इन नालों के माध्यम से निकासी भी कर रहा है तथा कही पर भी जलभराव की स्थाई समस्या नही बनी है। उन्होने जानकारी दी कि गत दिवस भी पाली एवं शिवपुरी रोड पर एनएच हाईवे के नालों की साफ-सफाई का कार्य कराया गया, जिससे जल निकासी तेजी के साथ हो सकें। - CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sheopur

Sheopur, Madhya Pradesh | Jul 8, 2026