नालो की सफाई का कार्य जारी
-----
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा द्वारा बाढ आपदा प्रबंधन की बैठक में दिये गये निर्देशो के अनुरूप नालो की साफ-सफाई का कार्य जारी है।
हेल्थ आफिसर नगरपालिका श्री सत्यभानू जाटव ने बताया कि नगरपालिका श्योपुर अंतर्गत वर्षा के पूर्व से ही सभी मुख्य नालों की साफ-सफाई कराई जा रही है, जिससे जल भराव की स्थिति में सुधार भी आया है। तेज बारिश के दौरान सडक पर जमा होने वाला पानी इन नालों के माध्यम से निकासी भी कर रहा है तथा कही पर भी जलभराव की स्थाई समस्या नही बनी है।
उन्होने जानकारी दी कि गत दिवस भी पाली एवं शिवपुरी रोड पर एनएच हाईवे के नालों की साफ-सफाई का कार्य कराया गया, जिससे जल निकासी तेजी के साथ हो सकें।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur