सीईओ जिला पंचायत ने किया क्षीर धारा ग्रामों का भ्रमण
------
सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद द्वारा आज क्षीर धारा ग्राम मलपुरा एवं नागदा का भ्रमण कर गतिविधियों का जायजा लिया गया। इस अवसर पर उप संचालक पशुपालन डॉ सुभाषबाबू दौहरे, उद्यानिकी सहायक श्री एसएस प्रजापति, डीपीएम एनआरएलएम श्री सोहनकृष्ण मुदगल आदि उपस्थित रहें।
सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद द्वारा इस दौरान पशुपालको को क्षीर धारा ग्राम योजना के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य को दुग्ध उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाना और पशुपालकों की आय को दोगुना करना है। इसके तहत श्योपुर जिले में 34 गांव लक्षित किये गये है। इन ग्रामों में डेयरी क्षेत्र के सभी घटको का एकीकृत विकास सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि योजना के तहत लक्षित ग्रामों में नस्ल सुधार, दुग्ध उत्पादन में वृद्धि करना, हरे चारे की उपलब्धता तथा पशुपालको की आय में वृद्धि के साथ ही सतत् रूप से पशुपालन विभाग द्वारा किये जायेंगे। ग्राम नागदा में डेयरी प्लस योजना के हितग्राहियों से चर्चा कर दुग्ध उत्पादन के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। इसके साथ ही उन्होंने नागदा गौशाला का निरीक्षण भी किया तथा गौशाला संचालको को हरे चारे के उत्पादन के लिए प्रेरित किया गया।
सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद द्वारा इसके अलावा ग्रामीणों से चर्चा कर शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं में मिल रहे लाभ के बारे में जानकारी ली गई। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण बालिकाओं को नियमित रूप से विद्यालय जाने के लिए और पढाई जारी रखने हेतु प्रेरित किया गया।
क्षीर धारा योजना के लिए 34 ग्राम लक्षित
प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को दुगना करने के महत्वाकांक्षी उद्देश्य से प्रदेश के चयनित ग्रामों में नस्ल सुधार पशु पोषण एवं स्वास्थ्य के आधार पर विकसित करने के लिए ‘‘क्षीर धारा ग्राम योजना’’ प्रारंभ की गयी है। उक्त योजना तीन वर्षों में चरणबद्ध तरीके से क्रियान्वित होगी। जिले में 34 गांव क्षीर धारा ग्राम के लिए लक्षित किये गये है, इन ग्रामों को क्षीर धारा ग्राम के रूप में विकसित किया जायेगा तथा सभी मानक पूरे होने के बाद तीन साल की अवधि उपरांत इन्हें क्षीर धारा ग्राम घोषित किया जायेगा।
योजना के तहत श्योपुर विकासखण्ड में 14, विजयपुर में 12 तथा कराहल में 08 ग्राम लक्षित किये गये है, लक्षित ग्रामों में विकासखण्ड श्योपुर के गोपालपुरा, सोईकलां, श्रीपुरा, हथवारी, नागदा, मलपुरा, माधोराजपुरा, लाडपुरा, सरोदा, ढीमचौतरा, ढोटी, किलोरच, बिलोनी एवं खोजीपुरा, कराहल विकासखण्ड में कर्राई, गोरस, हसनपुर, जाखदा, पहेला, झिरन्या, कलमी एवं कैलोर, विजयपुर विकासखण्ड में चकचांदखा, हारकुई, छावर, माता का पुरा घूघस, उपचा, जोमा का पुरा, मढा, फरारा, हरि सिंह का पुरा, सेवला, खैरोदा खुर्द एवं कोतवाल की झोपडी शामिल है।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Department of Animal Husbandry, Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur
Sheopur, Madhya Pradesh | Jul 8, 2026