बल्देवगढ़: बनेरा गांव में एक युवती ने फांसी लगाकर की थी आत्महत्या, बल्देवगढ़ CHC में शव का हुआ पोस्टमार्टम
बनेरा गांव में अज्ञात कारणों के चलते एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। कल देर रात होने के कारण मृतिका के शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका था। आज पुलिस एवं डॉक्टरों की निगरानी में बल्देवगढ़ सीएचसी में मृतिका के शव का पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया गया। वही पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में ले लिया है।