बल्देवगढ़: बनेरा गांव में 24 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस कर रही है जांच
बनेरा गांव में 24 वर्षीय युवती के द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है।जिसमें पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची।पुलिस के द्वारा मृतिका वंदना पुत्री धनीराम अहिरवार के शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारा गया।पुलिस के द्वारा फांसी लगाने का कारण अज्ञात बताया जा रहा है।पुलिस संपूर्ण मामले की जांच कर रही है।