बल्देवगढ़: तमोरा के पास सड़क हादसे में बाइक चालक घायल, बल्देवगढ़ सीएचसी में उपचार
बल्देवगढ़ खरगापुर मार्ग तमोरा के पास सड़क हादसे में एक बाइक चालक घायल हो गया।जिसे 108 वाहन के माध्यम से बल्देवगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल राजेश पुत्र गिरवर अहिरवार उम्र 35 वर्ष निवासी ललितपुर हाल निवासी तमोरा जोकि बल्देवगढ़ से तमोरा की ओर जा रहा था।तभी बाइक के अचानक फिसल जाने से वह घायल हो गया।