बल्देवगढ़: बल्देवगढ़ राजेंद्र विपणन खाद केंद्र पर यूरिया खाद की कमी से किसान परेशान
बल्देवगढ़ नगर के राजेंद्र विपणन सहकारी खाद् केंद्र पर किसानों को पर्याप्त मात्रा में यूरिया खाद नहीं मिल रहा है। देखा जा रहा है कि किसान सुबह से ही खाद लेने के लिए खाद् केंद्र पर पहुंच रहे हैं।और दिन भर लाइनों में लगे रहते हैं। लेकिन पर्याप्त मात्रा में किसानों को खाद नहीं दिया जा रहा है। जिस कारण से किसान यूरिया खाद के लिए अधिक परेशान हो रहे हैं।