बल्देवगढ़: जिनागढ़ जंगल में करंट लगने से 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत, बल्देवगढ़ सीएचसी में पोस्टमार्टम
जिनागढ़ जंगल में करंट लगने से 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई।पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची। मौके पर पंचनामा की कार्रवाई की गई।मृतक अजुद्दी पुत्र भैययन रैकवार के शव का बल्देवगढ़ सीएचसी में पोस्टमार्टम किया गया।पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया गया।वहीं बल्देवगढ़ पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में ले लिया है।