ईसागढ़: ईसागढ़ पुलिस ने नगर के मुख्य मार्गों से निकाला फ्लैग मार्च
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन और दशहरा पर्व को ध्यान में रख कर नगर में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर सोमवार को रात लगभग आठ बजे ईसागढ़ पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया, यह फ्लैग मार्च ईसागढ़ थाने से शुरू हुआ जो सिंधिया चौराहा, बस स्टैंड, मुख्य बाजार से होते हुए मुख्य मार्गों से निकला।