झांसी: बल्लमपुर क्रॉसिंग के पास ट्रेन के आगे कूदी महिला, वीडियो बनाकर कहा- पति के दोस्तों ने घर बर्बाद कर दिया
Jhansi, Jhansi | Mar 17, 2025 झांसी में एक विवाहिता ने पहले एक वीडियो बनाया और फिर ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। 1.35 मिनट लंबे वीडियो में वह अपनी पूरी व्यथा सुना रही है। कहती है कि ससुराल वाले बहुत परेशान किए हैं। मारपीट करते हैं, पति भी एक-एक माह घर नहीं आते। उसके दो दोस्तों ने घर बर्बाद कर दिया। अब सहन नहीं होता। मरने के बाद दोनों दोस्त और ससुराल वाले बचना नहीं चाहिए।