झांसी: सूजे खां खिड़की मोहल्ले में BJP कार्यकर्ता के घर पर 30 राउंड फायरिंग, पुलिस ने 5 नामजद समेत अज्ञात पर किया मुकदमा दर्ज
Jhansi, Jhansi | Mar 16, 2025 झांसी में रविवार दोपहर को भाजपा कार्यकर्ता के घर पर जबरदस्त फायरिंग हुई। 6 से अधिक नकाबपोश बदमाशों ने 25 से 30 राउंड फायरिंग की और पत्थर फेंके। गाली देते हुए बोले- आज भाजपा नेता नरेंद्र कुशवाहा को जान से मार देंगे। हालांकि, घटना के समय वह घर पर नहीं थे। उनकी पत्नी एक साल बेटी के साथ अंदर थी। फायरिंग देखते हुए पत्नी ने खुद को कमरे के अंदर बंद कर लिया।