झांसी: पूंछ थाना क्षेत्र के सेसा गांव में युवक ने गला रेतकर आत्महत्या की, बड़े भाई ने शराब पीने से रोका तो हुआ झगड़ा
Jhansi, Jhansi | Mar 16, 2025 झांसी में रविवार शाम को एक युवक ने छुरा से अपना गला रेतकर जान दे दी। वह बड़े भाई के साथ सैलून पर पहुंचा था। थोड़ी देर बाद शराब पीकर आ गया। तब बड़े भाई ने समझाते हुए शराब पीने से रोका। इस पर वह झगड़ा कर बड़े भाई से मारपीट करने लगा। फिर उसने छुरा से अपना गला काट लिया। बड़ा भाई ने आसपास के लोगों की मदद से उसे सीएचसी पहुंचाया।