Public App Logo
पूर्णिया में मनाया गया ‘अभया डे’, डॉक्टरों ने स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा को लेकर उठाई आवाज **पूर्णिया:** डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों के खिलाफ बढ़ती हिंसा के विरोध में रविवार को पूर्णिया में ‘अभया डे’ का आयोजन किया गया। फेडरेशन ऑफ ऑब्सटेट्रिक एंड गायनेकोलॉजिकल सोसाइटीज ऑफ इंडिया (FOGSI) के राष्ट्रीय आह्वान पर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोगों की सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाना था। कार्यक्रम का आयोजन ऑब्सटेट्रिक एंड गायनेकोलॉजिकल सोसाइटी पूर्णिया की अध्यक्ष डॉ. विभा झा और सचिव डॉ. अनुराधा सिन्हा के नेतृत्व में किया गया। इसमें जिले के चिकित्सकों, नर्सों और पैरामेडिकल स्टाफ ने भाग लिया। - Bihar News