ढीमरखेड़ा: ग्राम भमका और परसेल के बीच गिरुहा नाला के पास पेड़ के नीचे संदिग्ध हालत में तेंदुए की मौत से हड़कंप
ढीमरखेड़ा तहसील क्षेत्र में ग्राम भमका और परसेल के बीच गिरुहा नाला के पास संदिग्ध परिस्थितियों में एक तेंदुए का शव मिलने से इलाके में दहशत फैल गई। दोपहर घटना सामने आते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। करंट लगने की आशंका ग्रामीणों के अनुसार घटनास्थल के ऊपर से हाईटेंशन बिजली लाइन गुजर रही थी, जो पेड़ से टकरा रही थी।