पूर्णिया पूर्व: के. हाट थाना पुलिस ने 9.660 ग्राम स्मैक के साथ एक स्मैक तस्कर को किया गिरफ्तार
के०हाट थाना संध्या गश्ती पदाधिकारी, गश्ती के क्रम में हाउसिंग बोर्ड पहुँचे तो देखे कि एक व्यक्ति पुलिस वाहन को देखकर भागने लगा और भागते हुए अपने घर में घुस गया। साथ के पुलिस बल के सहयोग से उस व्यक्ति को पकड़ लिया गया। पकड़ाये गए व्यक्ति से नाम पता पूछने पर उन्होंने अपना नाम सोनू कुमार, उम्र 30 वर्ष, पिता स्व० बिन्देश्वरी मेहता, सा० हाउसिंग बोर्ड बतलाया।