पूर्णिया पूर्व: रामघाट में आएशा एकेडमी लीलबनात का उद्घाटन जिला परिषद उपाध्यक्ष व गणमान्य व्यक्तियों ने किया
रामघाट बेलौरी में आइशा एकेडमी लिलबनात शाहीन एज्युकेशन एंड वेलफेयर ट्रस्ट का गुरुवार को दोपहर करीब 3 बजे विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला परिषद उपाध्यक्ष नीरज कुमार उर्फ छोटू सिंह,ऑल इंडिया अहले हदीस अमीर असगर, अली इमाम मेहंदी के द्वारा किया गया। इस मौके पर नायाब अमीर बिहार इनामुल हक मदनी, ऑल इंडिया शेरशाहवादी एशोसिएशन अध्यक्ष आदि मौजूद थे।