पूर्णिया पूर्व: भाजपा मंडल अध्यक्ष ने लालगंज महादलित टोला में केक काटकर मनाया अम्बेडकर जयंती पखवाड़ा
पूर्णिया सदर विधान सभा अंतर्गत पूर्णिया ग्रामीण पश्चिम मण्डल के लालगंज पंचायत के महादलित टोला में गुरुवार को दोपहर बाद करीब 4 बजे अम्बेदकर जयन्ती पखवारा केक काटकर भाजपा कार्यकताओं के द्वारा मनाया गया। इससे पूर्व स्वच्छता अभियान और टोला भ्रमण के साथ जनसंपर्क किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष पानो देवी,वीरेन्द्र सिंह, आदि मौजूद रहे।