शिवपुरी नगर: मानकबसई में मजदूरी पर गई महिला के साथ 3 लोगों ने की छेड़छाड़, बचाने आई महिला मजदूर साथी के साथ मारपीट
महिला बताया की गांव का ही अतरसिंह रावत उसको मजदूरी पर ले जा रहा था। एवं वह उसके यहां मजदूरी पर ना जाते हुए दूसरी जगह मजदूरी करने चली गई। जहां अतरसिंह ने अपने दो अन्य साथियों के साथ आकर उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। जब उसको मजदूर महिला साथी हल्की रावत बचाने आई तो तीनों ने उसके साथ हसिया से मारपीट कर दी। जिसकी शिकायत उन्होंने थाने पर दर्ज कराई पर सुनवाई नही हुई।