शिवपुरी नगर: सड़खड़पुर में ट्रांसफार्मर रखने को लेकर विवाद, शिकायत करने पर 15 लोगों ने 5 लोगों पर हमला किया, एसपी से शिकायत दर्ज
सड़खड़पुर गांव के रहने वाले नरेंद्र सिंह कुशवाह ने जानकारी देते हुए बताया कि ट्रांसफार्मर रखने को लेकर उसका विवाद परिवार के लोगों से ही गया था। जिसकी शिकायत उसने पुलिस ने दर्ज कराई। जिसके बाद गुरुवार की शाम परिवार के ही 15 लोग आए और राजीनामा करने का दबाव बनाने लगे, जब उन्होंने राजीनामा करने की मना कर दिया तो 15 लोगों ने उनके 5 लोगों के साथ मारपीट कर दी।