शिवपुरी नगर: मुंडेरी डिपो तालाब के पास ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार 3 लोग हुए घायल, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
राजाराम निवासी दीवट थाना बदरवास ने बताया कि उसका चचेरा भाई घनश्याम अपनी पत्नी अचला और बेटी देवकी के साथ शुक्रवार की सुबह करीब 6:00 बदरवास जा रहा था तभी मुंडेरी डिपो तालाब के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार तीनों लोग घायल हो गए उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया है।