शिवपुरी नगर: मठया गांव में चचेरे भाइयों ने 3 सगे भाइयों के साथ की मारपीट; दो भाई गंभीर रूप से हुए घायल, उपचार जारी
कमलेश कोली ने बताया कि बीते रोज पूर्व वह अपने दो भाई सुरेश और मेवालाल कोली के साथ खेत पर मूंगफली की फसल निकालने का काम कर रहे थे। तभी चचेरे भाई परमेशवर उनके साथ दाताराम, किशनलाल और लवकुश ने हमारे खेत में अपने खेत का कचड़ा फेंकना शुरू कर दिया था। जब कचड़ा फेंकने से रोका तो चारों ने मिलकर लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया था।