शिवपुरी नगर: कपराना निवासी युवक सरसों का बीज लेने गया लापता, परिजनों ने एसपी से मदद मांगी
जानकारी के अनुसार बीरू शाक्य पुत्र गुलाब शाक्य उम्र 32 साल निवासी ग्राम कपराना थाना सिरसौद 12 अक्टूबर को सरसों का बीज लेने की कहकर शिवपुरी के लिए निकला था। जिसके बाद से उसका कही अता पता नही है। जिसकी शिकायत परिजनों ने सिरसौद थाने में दर्ज कराई पर सुनवाई ना होने के चलते आज शुक्रवार की दोपहर 1 बजे एसपी से मदद से गुहार लगाई है।