प्रतापगढ़: रमईपुर नेवादा गांव में बैनामे की जमीन पर कब्जे की कोशिश के विरोध में मारपीट का आरोप
रमईपुर नेवादा गांव निवासी सदीना बानो ने शनिवार की दोपहर करीब 3:30 बजे पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उन्होंने गांव में एक जमीन बैनामे के जरिए खरीदी थी। जिस पर उनका वैध अधिकार है। आरोप है कि उसी जमीन पर पड़ोसी जबरन कब्जा करने की कोशिश कर रहे थे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपी भड़क गए और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज करने के साथ मारपीट करन