कोलायत: झझू माहेश्वरी सभा का द्वितीय दीपावली स्नेह मिलन समारोह आयोजित, समाज के 100 से अधिक लोगों ने लिया भाग
दीपावली का पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश देता है। इसी भावना को साकार करते हुए झझू माहेश्वरी सभा की ओर से गोपाल जी मंदिर प्रांगण में द्वितीय दीपावली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के 100 से अधिक महिला-पुरुषों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समारोह में धार्मिक परंपराओं के साथ आपसी मेल-मिलाप देखने को मिला