रूपवास: रूपबास में सिलिकोसिस से एक व्यक्ति की मौत, प्रदेश में हजारों लोग प्रभावित
भरतपुर जिले के रूपवास थाना क्षेत्र के सिरसौदा रज्जो गांव में सिलिकोसिस बीमारी से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक लंबे समय से इस गंभीर फेफड़ों की बीमारी से पीड़ित था। परिजनों के अनुसार वह पत्थर कार्य से जुड़ा था, जहां सिलिका धूल के संपर्क में आने से बीमारी हुई। राजस्थान में सिलिकोसिस बड़ी समस्या बन चुकी है।