सीकर: जगमालपुरा पशु मंडी से गो हत्या के चार आरोपी गिरफ्तार, तीन आरोपी 5 दिन के डिमांड पर
Sikar, Sikar | Mar 23, 2024 शहर के जगमालपुरा पशु मंडी में गोवंश की हत्या करने के आरोप में कोतवाली थाना पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया है। चार में से तीन आरोपियों को 5 दिन के रिमांड पर लिया गया है। इस मामले में बजरंग दल के जिला संयोजक गौरव सैनी ने आरोपियों के खिलाफ कोतवाली थाने में मामला दर्ज करवाया था।