सीकर: गोकुलपुरा इलाके से पानी का टैंकर हुआ चोरी पुलिस जुटी मामले की जांच में
Sikar, Sikar | Mar 23, 2024 गोकुलपुरा इलाके से पानी का टैंकर चोरी होने का मामला सामने आया है ।इस संबंध में पीड़ित जितेंद्र ने आज गोकुलपुरा थाने में मामला दर्ज कराया है कि वह कंस्ट्रक्शन का कार्य करता है इसी कार्य के चलते उसने अपना पानी का टैंकर साइट पर खड़ा किया था जहां से कोई अज्ञात चोर उसे चुरा कर ले गया है। पीड़ित की शिकायत पर गोकुलपुरा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।